बर्फबारी से नारकंडा में बुधवार दोपहर तक यातायात रहा अवरुद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/सांगला/आनी। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार से जारी बर्फबारी का दौर बुधवार दोपहर बाद तक रहा। किन्नौर जिले में 10, जलोड़ी जोत में 30 सेंटीमीटर और नारकंडा में तीन सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। नारकंडा में बर्फबारी के कारण मंगलवार रात से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। बुधवार दोपहर बाद यातायात बहाल होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं, निरमंड, आनी को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-305 जलोड़ी जोत में बाधित हो गया है। इस कारण हजारों लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बुधवार को सुबह से ही किन्नौर, आनी और शिमला जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहा, जबकि निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। बीते दिनों जहां सूखे के कारण तापमान काफी बढ़ गया था, वहीं बुधवार को हुई बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रामपुर उपमंडल के 15/20, काशापाट, 12/20 सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में पांच से 15 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। नारकंडा में बर्फबारी के कारण मंगलवार रात से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। बर्फबारी और फिसलन के कारण एनएच-पांच पर यातायात बुधवार दोपहर तक अवरुद्ध रहा। रामपुर से शिमला की ओर वाहनों को वाया बसंतपुर होकर करवाई गई। वहीं, किन्नौर जिले के नाको, छितकुल, सांगला, कल्पा सहित अधिकांश इलाकों में ताजा हिमपात हुुआ है। बर्फबारी के कारण समदू और काजा में परिवहन निगम की एक-एक बस फंस गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रिकांगपिओ से पूह, काजा की ओर बसों को पूह तक भेजा जा रहा है। बुधवार को जिले के रोघी, छितकुल और नेसंग रूट पर बर्फबारी के कारण बसों की आवाजाही ठप रही। हालांकि, सभी ग्रामीण रूटों पर बसों की बराबर आवाजाही रही। जिले के ऊंचे इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है।
बागवानी की जगी उम्मीद
वहीं, आनी में बर्फबारी से नेशनल हाइवे-305 बंद होने के बाद लोग पैदल सफर करते हुए नजर आए। निचले क्षेत्रों में हो रही बारिश ने किसानों और बागवानों को राहत दी है। पिछले काफी समय से बारिश न होने के कारण बागवानों के नई पौध लगाने का कार्य लटका हुआ था, लेकिन अब बारिश के बाद यह कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस बारिश से खेतों में नमी आई है, जिससे किसानों को अपने खेतों में खाद डालने और पौधारोपण करने में मदद मिलेगी। स्थानीय चालक अशोक राणा ने बताया कि बर्फबारी के बाद क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
नारकंडा में बर्फबारी के कारण मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। शिमला की ओर बसों को वाया बसंतपुर होकर भेजा गया।
- स्वरूप दिवान, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रामपुर
जिले के तीन रूटों पर बर्फबारी और फिसलन के कारण बसों को नहीं भेजा गया है। जिले के दो रूटों पर निगम की बसें फंसी हुई है।
- पियुष शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम रिकांगपिओ
- संवाद
जलोड़ी जोत में हुआ 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात। संवाद
जलोड़ी जोत में हुआ 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात। संवाद
जलोड़ी जोत में हुआ 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात। संवाद
जलोड़ी जोत में हुआ 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात। संवाद
जलोड़ी जोत में हुआ 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात। संवाद
जलोड़ी जोत में हुआ 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात। संवाद
जलोड़ी जोत में हुआ 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात। संवाद