फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटखाई तहसील में 25 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू)। तहसील कोटखाई में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए हैं। कोटखाई की रामनगर पंचायत के अंतर्गत थाना और अढै़वग गांवों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में लॉकडाउन के बाद भी कोरोना का संक्रमण नहीं थम रहा। थाना गांव में करोना संक्रमण के 12 मामले और अढै़वग गांव के आठ मामले सामने आए हैं। जिसके चलते एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल ने दोनों गांवों को 21 मई शुक्रवार से 27 मई वीरवार तक माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। गांव में बाहर से आने व यहां से बाहर लोगों के जाने पर रोक लगाई गई है। लोगों की सुविधा के लिए जरूरी सामान प्रशासन द्वारा दोनों गांव के लिए पहुंचाया जाएगा। बीएमओ कोटखाई डॉ. सनिश चौहान ने बताया कि थाना और अढै़वग गांव में लगभग तीन-चार दिनों में 20 मामले सामने आए हैं। जिसके चलते दोनों गांवों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें