फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में बर्फबारी के बाद 24 ट्रांसफार्मर ठप, पढ़ाई हो रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्य निपटाने में पेश आ रहीं दिक्कतें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। बर्फबारी और बारिश के बाद किन्नौर जिले में 483 ट्रांसफार्मर में से 24 ठप पड़े हैं। हजारों लोग कड़ाके की ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्य निपटाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

जिले के तीनों खंडों में दो दिन हुई बर्फबारी से कई विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लाइनें क्षतिग्रस्त होने से कई क्षेत्रों में बत्ती गुल है। निचार खंड के 11, पूह में चार और कल्पा में नौ ट्रांसफार्मर अभी भी बंद पड़े हैं। कल्पा खंड के रक्षम, छितकुल, मस्तरंग, पूह खंड के शिपकिला आर्मी क्षेत्र, निचार खंड के छोटा कंबा, बड़ा कंबा और बरी में दो दिन से बत्ती गुल है। पंचायत प्रधान कल्पा सरिता नेगी, प्रधान चांसू बीरबल लोक्ट्स, उपप्रधान छितकुल राजेश नेगी और प्रधान निचार राजपाल नेगी ने कहा कि बर्फबारी के कारण विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्होंने प्रशासन और विद्युत बोर्ड से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के एक्सईएन टाशी नेगी ने कहा कि बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाइनों को नुकसान पहुंचा है। युद्धस्तर पर कार्य कर लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें