सनशाइन स्कूल के सालाना समारोह में नवाजे होनहार
छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा मन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह रामपुर कॉलेज के सभागार में मनाया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय मंडयाल बतौर मुख्यातिथि और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. नीतू मंडयाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। एलकेजी और यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं।
छात्रों ने पहाड़ी, कुल्लूवी, गुजराती, बॉलीवुड और देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। इससे पहले स्कूल के छात्र ने हनुमान चालीसा सुनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। राम स्तुति ने भी अभिभावकों को मंत्रमुग्ध किया। छात्रों ने शहीद जवानों की वीरता को दर्शाते हुए कार्यक्रम पेश किया। क्षितिज कायथ, कोमल अत्री, विशाल, अनुज, रिया, राहुल, दीपाली, प्रत्युष, ध्रुव, शरलीन, विजय भारती, पीयूष, अवनी, रिशिता, कौशल, आरूषि, आयुष, अनन्या, सुहानी, दिव्यांगना, अरविंद, अंबिका, रिशिता, दिग्विजय, दिव्यांशी और दीपांशी सहित अन्य मेधावियों को नवाजा गया। खेलकूद प्रतियोगिता मेें ब्लू हाउस ने ओवरऑल का खिताब जीता। प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।