फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 को मंडी बंद रखेंगे आढ़ती, शिमला में बैठक कर बनाएंगे आगामी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। आढ़ती एसोसिएशन केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे मॉर्डर्न मार्केटिंग एक्ट का विरोध कर रही है। मॉर्डर्न मार्केटिंग एक्ट के विरोध में आढ़तियों ने 24 जुलाई को सांकेतिक हड़ताल के रूप में मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है। 24 जुलाई को आढ़ती शिमला में एकत्र होकर एक्ट के खिलाफ आगामी रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन रोहड़ू के अध्यक्ष विक्की काल्टा ने बताया कि केंद्र सरकार ने मॉर्डर्न मार्केटिंग एक्ट लाने का निर्णय लिया है। एक्ट के तहत बाहरी राज्यों से व्यापारी बिना किसी लाइसेंस के प्रदेश के अंदर आकर सेब बेचने व खरीदने का व्यापार कर सकेंगे। व्यापारी बगीचों में जाकर भी सेब व अन्य फल बागवानों से लेंगे। इस फैसले से बागवानों के साथ धोखाधड़ी बढ़ जाएगी। सेब व अन्य फसलों के दाम मंडियों में ही खुलते हैं। ऐसे में बाहरी राज्यों से बिना किसी लाइसेंस के सीधे बागवानों तक पहुंचने वाले व्यापारी बागवानों व किसानों को उनकी फसल के कैसे उचित दाम दे पाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा लाया जा रहा एक्ट प्रदेश में एपीएमसी निर्मित मंडियों के लिए मंडी बर्बाद एक्ट साबित होगा। जिसके विरोध में 24 जुलाई को सब्जी मंडी बंद रखी जाएगी। उन्होंने बागवानों से अपील की है कि 24 जुलाई को सेब मंडियों में न लाए। उन्होंने कहा कि आगामी रणनीति आढ़तियों द्वारा शिमला में बैठक कर बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें