फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में कारगिल दिवस पर छात्रों ने ली देशभक्ति की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने ली देशभक्ति की शपथ
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत राजकीय महाविद्यालय रामपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद हुए भारतीय वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्राचार्य पीसी कश्यप ने अपने संबोधन में कारगिल युद्ध के इतिहास पर प्रकाश डाला। वहीं उन्होंने भारतीय सेना के पराक्रम और कुशल रणनीति की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर कॉलेज में सभी शिक्षकों, कर्मचारी और छात्रों ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर पुत्रों से प्रेरणा लेते हुए देश हित में कार्य करने शपथ भी ली। इसके अलावा सभी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का भी प्रण लिया। तेरा वैभव अमर रहे मां, हम चार दिन रहे ना रहे, इस विचार को अपने हृदय में उतारने का प्रण लेते हुए आतंकवाद, नशाखोरी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ने का साहस रखने के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कॉलेज गैर शिक्षक कर्मचारी, अध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें