फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग में आईटी प्रकोष्ठ की हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी एप के माध्यम से सरकार से जुड़ें
विज्ञापन

ठियोग में आईटी प्रकोष्ठ की बैठक में दी जानकारी
बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। भाजपा आईटी प्रकोष्ठ जिला महासू की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में ठियोग में आयोजित हुई। इस अवसर पर आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चेतन सिंह बरागटा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में चेतन सिंह बरागटा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए किस प्रकार का सकारात्मक प्रचार आईटी के माध्यम से कर सकते हैं। भारत सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही हितकारी योजनाओं के बारे में बैठक में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में मोदी एप के माध्यम से आम व्यक्ति सरकार से कैसे जुड़े इसके बारे में भी जानकारी दी गई। बैठक में भाजपा ठियोग मंडल के अध्यक्ष दुनीचंद कश्यप, जिला महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, प्रवीन छाजटा, सहसंयोजक हरीश चौहान, भाजपा ठियोग आईटी प्रकोष्ठ के संयोजक ओमप्रकाश शर्मा, जुब्बल कोटखाई के सहसंयोजक राजीव मेहता, रामपुर से सह संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, रोहड़ू से संयोजक अनिल चौहान, युवा मोर्चा के राम कृष्ण, रितेश चौहान, अनिल काल्टा और जिला के सभी कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें