फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई बूथ अति संवेदनशील नहीं : अविंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
विज्ञापन

किन्नौर जिले के सभी 125 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्वक मतदान हो इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। रिटार्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डॉ. अविंद्र शर्मा ने पत्रकार वार्ता में यह बात कही। कहा कि जिले में कोई भी पोलिंग बूथ अति संवेदनशील नहीं है। चुनाव उप आयुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चुनाव की तैयारी का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि चुनावी संबंधी ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत शिकायत दर्ज करवाने का प्रावधान है। मगर अब तक कोई भी शिकायत दर्ज नहीं हुई है। जिला में जनरल ऑबजर्वर तैनात हैं। किसी भी शिकायत के लिए जनरल ऑबजर्वर को ईमेल और मोबाइल नंबर पहले ही दिया जा चुका है। जिले में उड़न दस्ता टीम गठित की गई है। देश के प्रथम मतदाता किन्नौर निर्वाचन क्षेत्र से ताल्लुक रखते है। देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी को कल्पा मतदान केंद्र तक वाहन में लाएंगे और सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली बार वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसी तरह सैनिकों और अर्ध सैनिक बलों के मतदान के लिए इस बार ईटीसी के तहत ट्रांसफर कर मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें