फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया रामपुर रोहडू मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात के लिए बहाल नहीं हुआ रामपुर-रोहड़ू मार्ग
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से भारी चट्टानें गिरने से सड़क हुई बाधित
क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण और यात्री झेल रहे हैं परेशानियां
अमर उजाला ब्यूरो
तकलेच (रामपुर बुशहर)। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश से लोक निर्माण विभाग को काफी नुकसान पहुंचा है। रामपुर से रोहड़ू जाने वाली सड़क बीते चार दिनों से वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बाधित पड़ी हुई है। ऐसे में ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर रास्ता पार कर रहे हैं।
क्षेत्र में बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण रोहड़ू-रामपुर मार्ग पर शरण के पास भारी भूस्खलन हो गया है। मार्ग बाधित होने से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण लोक निर्माण विभाग को भी खासी मशक्कत कर सड़क बहाल करनी पड़ रही है। शरण के पास जिस स्थान पर मार्ग बाधित है, ग्रामीण यहां जान जोखिम में डालकर पैदन सफर कर रहे हैं। रामपुर से रोहड़ू और रोहड़ू से रामपुर आने वाली सवारियों को निगम की बसों में ट्रांसमिट करके भेजा जा रहा है। हालांकि भूस्खलन वाले स्थान पर पैदल चलना जान जोखिम में डालने जैसा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मदन सिंह, विपिन मेहता, बंटी रोल्टा, मनोज रोल्टा, सुभाष रांझा, प्रताप चौहान, रामकृष्ण भलूनी, इंद्र कायथ, सतवीर कायथ और सतीश ठाकुर के अनुसार भारी बारिश से भूस्खलन होने के कारण इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही काफी प्रभावित हुई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द मार्ग बहाल कर जनता को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के जेई विनय ने बताया कि भारी बारिश के कारण सड़क पर हुए भूस्खलन को हटाने में काफी समय लग रहा है। बुधवार शाम तक मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें