ऐतिहासिक रोवा मेला देव विदाई के साथ संपन्न
मेले हमारी प्राचीन संस्कृति के परिचायक : किशोरी लाल
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की कुठेड पंचायत के रोवा गांव में दो दिवसीय प्राचीन एवं ऐतिहासिक मेला देव विदाई के साथ संपन्न हुआ। मेले के समापन अवसर पर स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यातिथि को मेला कमेटी की ओर से महेंद्र ठाकुर ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजकीय उच्च विद्यालय रोवा की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
समारोह में मुख्यातिथि विधायक किशोरी लाल सागर ने विभिन्न महिला मंडलों को 20-20 हजार रुपये, क्षेत्र की चार सड़कों के लिए पचास-पचास हजार रुपये और राजकीय उच्च विद्यालय रोवा में बच्चों के बैठने के लिए 40 डेस्क देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अन्य मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अन्नु ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान रोशना देवी, डॉ. प्रवीण, डॉ. दलीप, गुरमेल सिंह और व्यास चौहान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।