फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारेस्ट कलीयरेंस ने होने से लटका भवन का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
भवन निर्माण के दस्तावेज नहीं हो पाए पूरे
विज्ञापन

रिटायरी संघ चौपाल की बैठक में उठे मुद्दे
बेसिक पेंशन में विशेष भत्ता जोड़ने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल (रोहड़ू)। रिटायरी संघ चौपाल की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक संघ के अध्यक्ष कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रिटायरी संघ भवन निर्माण के दस्तावेज नहीं बनने पर बैठक में चिंता जताई गई। संघ के अध्यक्ष कृष्ण शर्मा ने बताया कि फोरेस्ट की क्लीयरेंस नहीं होने के कारण भवन निर्माण के दस्तावेज पूरे नहीं हो पाए हैं। बैठक में पेंशनरों के बेसिक पेंशन में विशेष भत्ता न जुड़ने के बारे में भी चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने सरकार से आग्रह किया कि अतिशीघ्र बेसिक पेंशन में विशेष भत्ता भी जोड़ा जाए। बैठक में सभी सदस्यों के समक्ष आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष कृष्ण शर्मा ने कहा कि सभी पेंशनरों की ओर से उठाई गई समस्याओं के प्रस्ताव सरकार को भेजे जाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को संघ में जोडे़ं। संघ के महासचिव ज्ञान सिंह औक्टा ने कहा कि संघ की त्रैमासिक बैठक शीघ्र बुलाई जाएगी। जिसका आयोजन चौपाल, कुपवी तथा नेरवा में होगा। संघ का अगला अधिवेशन 23 नवंबर को लोकनिर्माण विश्रामगृह नेरवा में आयोजित होगा। बैठक में सदस्यों ने पेंशन में चार प्रतिशत आईआर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया। इस अवसर पर जयलाल लोदटा, श्यामलाल शर्मा, दुलाराम शर्मा, गुलाब सिंह जिंटा, कुलानंद शर्मा, मंगतराम झगटा, लायकराम सधामटा, मोहनलाल, रविंद्र चंदेल, प्रेम चौहान भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें