फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरनी स्कूल में शिक्षकों के पद रिक्त होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरनी स्कूल में शिक्षकों के पद खाली
विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने से अभिभावक खफा
चेताया, पदों पर नहीं हुई भर्तियां तो छेड़ेंगे आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। निचार खंड के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरनी में शिक्षकों के कई पद खाली पड़े हैं। ऐसे में स्कूल में अध्ययनरत आठ दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों में इस बात को लेकर रोष है कि इस संबंध में कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, बावजूद इसके अभी तक समस्या बरकरार है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान उरनी सुनील नेगी, बसंत लाल नेगी, रूपी लाल नेगी, राजेश मेहता, सतीश नेगी, आजाद सिंह, सुमित्रा नेगी, पूनम नेगी, नीलम नेगी, कमल नेगी और सुरेश नेगी सहित कई अन्य ग्रामीणों के अनुसार स्कूल में बीते एक वर्ष से शिक्षकों के कई पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार, शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से जल्द से जल्द स्कूल में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को भरने की मांग की है। उन्होंने चेताते हुए कहा है कि यदि समय रहते स्कूल में शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई तो वे सड़कों पर उतर आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के उप निदेशक पद्म बिष्ट ने कहा कि विभाग की ओर से सरकार को समय-समय पर लिखित पत्र के माध्यम से अवगत करवाया जा रहा है। उम्मीद जताई है कि जल्द ही स्कूल में शिक्षकों की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें