फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणपुर में चार दिन से पेयजल की किल्लत से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याणपुर में गहराया जल संकट
विज्ञापन

चार दिन से नहीं मिला पानी, बावड़ी से ढो रहे पेयजल
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 में पिछले चार दिनों से पेयजल किल्लत होने से लोगों को परेशानी हो रही है। पेयजल सप्लाई नहीं मिलने से लोगों को दूर बावड़ी से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। वार्ड नंबर एक में रहने वालें लोगों ने आईपीएच विभाग को पानी की समस्या को लेकर बार-बार शिकायत की। लेकिन आज तक पेयजल की समस्या हल नहीं हुई।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। यह आईपीएच विभाग की नाकामी को साबित कर रहा है। क्षेत्र से अनिता शर्मा, सतीश, उदय कुमार और नरेश शर्मा ने बताया कि पिछले चार दिनों से कल्याणपुर में पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। लेकिन आईपीएच विभाग लोगों की सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने आईपीएच विभाग से मांग की है जल्द से जल्द पेयजल की समस्या का समाधान किया जाए। उधर, आईपीएच विभाग रामपुर के सहायक अभियंता पीपी शर्मा ने बताया कि इस बारे में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कल्याणपुर में पानी की समस्या है तो जल्द हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें