कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
कोटगढ़, कुमारसैन, नारकंडा और छवीशि क्षेत्र में इन दिनों सेब के बगीचे वूली एफिड का प्रकोप बढ़ रहा है। सर्दी का मौसम शुरू होने पर बगीचों का काम शुरू हो रहा है। वूली एफिड से बागवान चिंतित हैं। वूली एफिड के सेब के पेड़ों को बचाने के लिए बागवान कोशिश कर रहे हैं। वूली एफिड एक कीड़े की तरह होता है। इससे पेड़ पर रुई जैसी परत बनती है।
वूली एफिड सेब के पेड़ की खाल के बीच होता है। वूली एफिड पेड़ की खाल को खराब करता है। इससे पेड़ के सूखने की संभावना रहती है। क्षेत्र के बागवान भारत भूषण, प्रताप, सुरेश, दिग्विजय सिंह, यशवंत, विकास, कुलदीप, राकेश ने बताया कि इन दिनों बगीचों में वूली एफिड लग रहा है। बारिश नहीं होने से वूली एफिड के करण बगीचे सफेद नजर आ रहे हैं। कोटगढ़ क्षेत्र के बागवानी विशेषज्ञ नीटू धर्मा ने बताया कि इन दिनों बगीचों में वूली एफिड फैलता है। बगीचों को इससे बचाने के लिए समय रहते नीम ऑयल, फीश ऑयल एवं कीटनाशक का छिड़काव कर सकते हैं। अन्यथा सेब के पेड़ को नुकसान हो सकता है।