फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा में 200 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
(रोहडू़)। व्यापार मंडल नेरवा और फ्रेंड्ज क्लब नेरवा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें युवाओं के साथ-साथ अन्य लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शिविर में 201 लोगों ने रक्तदान कर खूब पुण्य कमाया। शिविर में आयोजकों ने सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक के निर्धारित समय में डेढ़ सौ यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया था। मगर शिविर में लोगों ने रक्तदान करने के लिए उत्साह दिखाया।
विज्ञापन

शिविर की विशेष बात यह रही कि दो दर्जन से अधिक ऐसे लोगों ने रक्तदान किया जिनकी आयु 50 साल से अधिक थी। शिविर में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान किया। शिविर के दौरान आठ महिलाओं ने रक्तदान कर समाज को इसकी महत्ता का संदेश दिया।
फ्रेंड्ज क्लब नेरवा के अध्यक्ष सतीश जस्टा और व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा ने कहा कि दोनों संगठन पिछले छह वर्षों से नेरवा में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें