फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षम में स्कीइंग की बारीकियां सीख रहे जिले के 20 युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा 14 दिन तक स्कीइंग की बारीकियां सीखेंगे। सांगला वैली के रक्षम में होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में 20 युवाओं को स्कीइंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पर्यटन और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से यह शिविर आयोजित होगा।
प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला वैली के रक्षम में 20 युवाओं के लिए स्कीइंग प्रशिक्षण शिविर रविवार से शुरू हुआ। किन्नौर स्की एंड स्नोबोर्ड ऐसोसिएशन के तत्वाधान में 14 दिवसीय बुनियादी स्कीइंग प्रशिक्षण शिविर का रक्षम पंचायत प्रधान सुनील नेगी ने शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव चंद्रमोहन नेगी ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर प्रशासन और किन्नौर स्की एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से करवाया जा रहा है। प्रशिक्षण दल में 12 से 22 आयु वर्ग के युवाओं को स्कीइंग का प्रशिक्षण नारकंडा स्की एसोसिएशन के प्रशिक्षक देंगे। 20 युवाओं का यह सर्टिफिकेट कोर्स पूरी तरह से निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन

चंद्र मोहन ने प्रशिक्षण शिविर के लिए उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक, जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा, अटल बिहारी माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, मनाली के निदेशक अविनाश नेगी का आभार प्रकट किया है। इस मौके पर किन्नौर स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीन नेगी, सदस्य पदम हंस नेगी, राजेश नेगी, जोनटी नेगी, मनजीत नेगी आदि मौजूद रहे। -संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें