फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर खूब बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप शर्मा के नाम रही
विज्ञापन

सिराज उत्सव की पहली संध्या
कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बांधा समां
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। सिराज उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या नाटी किंग कुलदीप शर्मा के नाम रही। कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या में एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम पेश करके खूब धमाल मचाया। संध्या का आगाज स्थानीय कलाकार श्याम सिंह भारती ने पहाड़ी गीतों से किया। भारती ने ‘बुदुआ मामा मेले ले जाना हो’... नाटी प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। केशव शर्मा ने ‘बबली प्यारीये शेड़ा लागा दे काबंला’... सहित अन्य गाने प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। वहीं सतीश आनंद और यश ठाकुर ने भी पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मंडी के गायक पाल सिंह ने ‘उझे सराजा रा ठाकरा हमारे जयरामा हो’ आदि गीतों से धूम मचाई। सारेगामा फेम मुस्कान ठाकुर ने ‘दिल दियां गलां करांगे नाल-नाल’, तेरे रश्के कमर तूने पहली नजर.... सहित फिल्मी और पंजाबी गाने पेश करके पंडाल में बैठे सभी दर्शकों को खूब झूमाया। स्टार कलाकार के रूप में कुलदीप शर्मा ने स्टेज संभालते ही गुरू वंदना गाने के बाद एक से बढ़कर एक हिमाचली गीतों से सभी दर्शकों की वाहवाही लूटी। ‘प्यारी इंदिरा जाना घूमदे जाखू, नाच नाच रे मामा मांगतू नाचा रे, आजा रे सारे नाचदे आ जा रे, नाका रा कोका काना री वाली’ सहित कई अन्य गाने पेश करके पंडाल में बैठे सभी दर्शकों को खूब नचाया। इस अवसर पर विधायक ने मेला कमेटी को 50 हजार रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर दुनीचंद ठाकुर, वेद ठाकुर, प्रीतम सागर, मदन सूद, यूपेंद्रकांत मिश्रा, सतपाल ठाकुर, संतोष ठाकुर और दिलीप डिसूजा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें