फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भर में विद्यार्थी परिषद महिलाओं को करेगी सशक्त : उपासना ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को आत्मरक्षा का मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

एबीवीपी 23 से 28 अक्तूबर तक प्रदेश में चलाएगा कैंप
12 से 22 अक्तूबर तक चलेगी पंजीकरण की प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति प्रशिक्षित करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से 23 से 28 अक्तूबर तक प्रदेश भर में प्रशिक्षण शिविर चलाए जाएंगे। पीजी कॉलेज की एबीवीपी विभाग छात्रा प्रमुख उपासना ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भर में महिला सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए विद्यार्थी परिषद द्वारा मिशन साहसी के तहत प्रदत्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं 30 अक्तूबर प्रदेश के सभी जिलों में अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिशन साहसी के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया 12 से 22 अक्तूबर तक चलेगी। 23 से 28 अक्तूबर तक इन महिलाओं और किशोरियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 30 अक्तूबर को मेगा डेमोस्ट्रेशन का आयोजन होगा। मिशन साहसी द्वारा प्रदत्त प्रशिक्षण निश्चित रूप से महिलाओं को सशक्त बनाएगा और आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करेगा। इसके बाद वह अपनी रक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहेगी। इस मौके पर कल्पना ठाकुर, कुसुम, चंद्रेश और अलका ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें