फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में निर्माणाधीन रूपी सड़क का दो बार ढहा डंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की दुर्गम पंचायत रूपी में निर्माणाधीन चौरा-रूपी सड़क पर लगाए जा रहे डंगों की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। दो माह में दो बार लगाई गई सुरक्षा दीवार ढह गई है। इसको लेकर ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष व्याप्त है।
इन दिनों चौरा-रूपी सड़क का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। जिला किन्नौर कांग्रेस युवा महासचिव विक्रांत, रूपी पंचायत प्रधान इंद्रा देवी, बीरबल, अमर, जयराम, रमेश चंद, काहन सिंह, रामेश्वर, सत्या देवी, चंद्र प्रकाश, अमन, राजकुमारी और जीत सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन रूपी सड़क पर दर्जनों डंगे लग रहे हैं, लेकिन जिस तरह से बालयांच प्वाइंट पर लगा डंगा दो माह में दो बार गिर गया है, इससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो माह पहले भी इसी स्थान पर डंगा गिर गया था और 3 तीन पहले फिर से इसी प्वाइंट पर डंगा ढहा है। ग्रामीणों ने पहले भी लोक निर्माण विभाग से इस सड़क का काम अपनी निगरानी में करवाने की मांग की थी। लोगों ने चेताया कि यदि अब लोनिवि ने अपनी निगरानी में कार्य नहीं करवाया गया तो ग्रामीण भावानगर स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग भावानगर के एसडीओ राकेश नेगी ने कहा कि संबंधित ठेकेदार को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है और ठेकेदार की पेमेंट का भुगतान भी रोका जाएगा। मौके पर विभाग के कर्मियों को भी कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें