फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बरसात से भरेड़ी स्कूल का डंगा गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
डंगा गिरा, तीन कमरे मलबे से भरे
विज्ञापन

हाई स्कूल भरेड़ी का मामला, कमरों की खिड़कियां टूटीं
कक्षाएं लगाने के लिए स्कूल प्रबंधन को आ रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन उपमंडल के तहत आने वाले हाई स्कूल भरेड़ी में भूस्खलन के कारण स्कूल के पीछे लगा डंगा गिर गया। इससे स्कूल के 3 कमरे मलबे और पत्थरों से भर गए। अब कक्षाएं लगाने की समस्या पैदा हो गई है। डंगे की चपेट में आने से कमरों की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन

भरेड़ी पंचायत प्रधान कमलेश कश्यप और एसएमसी अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि बारिश के कारण स्कूल भवन के 3 कमरों को नुकसान पहुंचा है। अब बच्चों की कक्षाएं लगाने के लिए भी परेशानी हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि स्कूल भवन की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए और नए भवन के लिए शीघ्र ही धनराशि उपलब्ध करवाई जाए। वहीं इस संबंध में बीआरसी कुमारसैन सुमन श्याम के अनुसार हाई स्कूल भरेड़ी के तीन कमरे डंगा गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। मौके का जायजा लिया गया है। स्कूल भवन की मरम्मत के लिए सरकार और शिक्षा विभाग से जल्द धन का प्रावधान करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें