फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद्य यंत्रों की धुनों पर जमकर नाचे ग्रामीण

विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुब्बल (रोहड़ू)।
भोलाड़ के देवता पवासी महाराज अपने देवलुओं के साथ उत्तराखंड के देववन की पैदल तीर्थ यात्रा से वापस पहुंच गए। देवता के आगमन पर गांव में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। देवता की आगमन की खुशी में स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान चिऊनी, पुजारली (मांदल), भड़ोट के ब्राह्मण विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भोलाड़ से पवासी देवता महाराज आठ वर्ष बाद उत्तराखंड के देववन की तीर्थ यात्रा पर गए थे। 170 देवलुओं के साथ एक सप्ताह तक पैदल यात्रा कर देवता की पालकी देववन में तीर्थ स्नान कर वापस लौट आई है। तीर्थ यात्रा से आगमन पर देवता महाराज का जगह-जगह फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। पवासी देवता के बजीर कली राम ठाकुर, भंडारी ज्ञान सिंह हंसरेटा ने बताया कि आठ से दस वर्ष के अंतराल के दौरान पवासी देवता देववन की तीर्थ यात्रा पर जाते हैं। तीर्थ यात्रा पूरी तरह सफल रही है। देवता के आगमन पर गांव में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना लेकर तीर्थ यात्रा पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें