फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहिला पंचायत में बीपीएल सर्वे में गड़बड़ी के अाराेप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)।
प्रदेश सरकार और पंचायती राज विभाग की ओर से बीपीएल सर्वे करवाया जा रहा है, उसमें धांधलियां के आरोप लग रहे हैं। आनी खंड की ग्राम पंचायत कोहिला के ग्रामीणों ने इस बारे में बीडीओ आनी को शिकायत पत्र सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की है। कोहिला पंचायत के राजेश रैना, मिलाप चंद, प्रेम चंद सहित अन्य ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी आनी को एक लिखित शिकायत दी है और कहा कि बीपीएल सर्वे के लिए पटवारी और ग्राम रोजगार सेवक का आना तय हुआ था। लेकिन सचिव पटवारी और ग्राम रोजगार सेवक घर-घर नहीं पहुंचे। उनकी जगह स्थानीय गांव के निवासियों ने यह सर्वे मनमाने तरीके से किया है।
विज्ञापन

ग्राम सभा की बैठक में यह खुलासा उस समय हुआ जब टेबल पर सबके सर्वे फॉर्म रखे गए। सर्वे में स्थानीय निवासी जो खुद भी बीपीएल के लिए आवेदक थे, उन्होंने अपने सगे संबंधियों को ही इसमें तवज्जो दी और पात्र व्यक्तियों को दरकिनार किया। सर्वे कच्ची पेंसिल के साथ किया गया और पीठ पीछे इसमें मनचाहे बदलाव भी किए गए। लोगों ने सवाल किया कि सर्वे कमेटी के बगैर क्या सर्वे किया जा सकता है ? सर्वे कमेटी में क्या स्थानीय व्यक्ति बगैर किसी अधिसूचना के भाग ले सकते हैं ? सर्वे में कच्ची पेंसिल का इस्तेमाल क्यों किया गया ? पीठ पीछे इसमें बदलाव क्यों किया गया ? इन सभी सवालों पर पंचायत सचिव कोई भी जवाब नहीं दे पाए। इस सर्वे के खिलाफ खंड विकास अधिकारी आनी को शिकायत पत्र सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि वे ग्राम सभा की बैठक में इस सर्वे को विरोध करें। उन्होंने इस मामले पर कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। ग्रामीणों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें