फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में पंजाब के चार युवकों से 19 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंदली में नाकेबंदी के दौरान वाहन से पकड़ा चिट्टा
विज्ञापन

बरामद चिट्टा कहां से लाया और किसे दी जानी थी सप्लाई, इसकी जांच कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। महेंदली क्षेत्र में पुलिस के डिटेक्शन सेल ने एक वाहन से 19 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर पंजाब के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना रोहड़ू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार डिटेक्शन सेल रोहड़ू को गुप्त सूचना मिली थी कि एक वाहन में सवार कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने महेंदली क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में सवार व्यक्तियों के पास से 19 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। इस बारे में पुलिस थाना रोहड़ू में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के फिरोजपुर जिला निवासी 29 वर्षीय रविंदर सिंह बराड़, , 22 वर्षीय हरदीप सिंह, 20 वर्षीय दिलप्रीत सिंह और मोगा जिला निवासी 25 वर्षीय जशन प्रीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। मामले में यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें