फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ापत्थर-शरौंथा-टिक्कर तथा पटसारी-झड़ग-शीलघाट सड़क एमआरडी में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संपर्क मार्गों को मुख्य जिला
विज्ञापन

सड़क में डालने की घोषणा
रोहड़ू। मुख्य सचेतक एवं जनमंच के प्रदेश संयोजक नरेंद्र बरागटा की मांग पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जुब्बल व नावर क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक पंचायतों को जोड़ने वाली खड़ापत्थर-मेलठी-शरौंथा-टिक्कर तथा पटसारी-झड़ग-बराल- शीलघाट सड़क कोे मुख्य जिला सड़क (एमआरडी) में डालने की घोषणा कर दी है। इन सड़कों के लिए पर्याप्त बजट स्वीकृत कर शीघ्र से शीघ्र पक्का करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की है।
विज्ञापन

खड़ापत्थर-मेलठी-शरौंथा-टिक्कर तथा पटसारी-झड़ग-बराल-शीलघाट सड़क की स्थिति काफी खराब है। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठा रहे हैं। सड़क से जुब्बल सहित नावर क्षेत्र के हजारों लोग भी लाभान्वित होते हैं। रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए नरेंद्र बरागटा ने मंच से सड़कों की दशा से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अवगत करवाया तथा सड़कों को मुख्य जिला सड़क में डालने की मांग भी रखी। जिसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सड़कों को मुख्य जिला सड़क में डालने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सड़कों से जुब्बल व नावर क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। इसलिए सड़क को शीघ्र पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें