फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों व महंगाई के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस मंडल रोहड़ू ने प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रोहड़ू बाजार में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस मंडल ने महंगाई व देश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ तहसीलदार रोहड़ू के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि मोदी सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरी तरह से निराशाजनक रहा है। देश में महंगाई तेजी से बढ़ी है। पेट्रोल व डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। विदेशी बैंकों में जमा कालेधन को देश में वापस लाने में मोदी सरकार असफल रही है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार को सत्ता में आए अभी पांच माह ही हुए। लेकिन कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पांच माह के कार्यकाल के दौरान हत्या व दुराचार के कई मामले दर्ज हुए हैं। भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर महंगाई, भ्रष्टाचार व आपराधिक मामलों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ईश्वर दास छवारू, संगठन मंत्री सोहन लाल चौहान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें