फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दोड़ स्पर्धा में अंकुश व सविता ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉटपुट स्पर्धा में सविता-सौरभ रहे प्रथम
विज्ञापन

सरस्वतीनगर कॉलेज में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन
400 मीटर रेस स्पर्धा में हिना-अंकुश ने बाजी मारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। सरस्वतीनगर कालेज में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज की अधिकांश छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवर पर लड़कियों की शॉटपुट स्पर्धा में सविता पहले, प्रिया दूसरे तथा दीक्षा जिंटा तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की शॉटपुट स्पर्धा में सौरभ मन्तान प्रथम, प्रियांशु द्वितीय तथा सचिन तृतीय स्थान पर रहा।
लड़कियों की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में सविता पोस्टा ने प्रथम, बिमला ने दूसरा, साक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में अंकुश ने पहला, आदित्य ने दूसरा तथा देवेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में हीना ने प्रथम, सुमन ने द्वितीय, तथा सविता पोस्टा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 200 मीटर दौड़ में देवेंद्र ने प्रथम, अंकुश ने द्वितीय एवं आदित्य ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में हिना प्रथम, सुमन द्वितीय एवं मंजू तृतीय स्थान पर रहीं। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में अंकुश ने प्रथम, शरद दुल्टा ने द्वितीय, देवेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों के वर्ग मेें ऊंची कूद स्पर्धा में दीक्षा जिंटा ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय एवं सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में ऊंची कूद स्पर्धा में सुंदरलाल ने प्रथम, हैप्पी ने द्वितीय तथा रवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में लंबी कूद खेल स्पर्धा में किरण चौहान ने पहला, सुमन ने दूसरा और प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की लंबी कूद स्पर्धा में देवेंद्र ने प्रथम, अंकुश ने द्वितीय तथा हैप्पी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में आंचल प्रथम, सविता पोस्ट द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रही। लड़कों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में सौरभ मन्तान ने प्रथम, प्रियांशु ने द्वितीय तथा आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. इंदिरा, आचार्य रिपन कुमार शर्मा, आचार्य चंद्र मोहन, आचार्य डॉ. राधा रमन गौतम सहित कालेज के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें