‘दोहडू धोए बोलो डुंगे नालुए’ नाटी पर मचा धमाल
कल्पा स्कूल में वार्षिक समारोह का धूमधाम से आयोजन
पूर्व जिप अध्यक्ष ने होनहार बच्चों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ/सांगला(किन्नौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रीतेश्वरी नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रधानाचार्य देवपाल नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वार्षिक समारोह में हेड गर्ल बबीता नेगी और हेड ब्वॉय यादविंद्र ठाकुर को चुना गया।
वार्षिक समारोह की शुरूआत सारिका नेगी, दिप्ती और सहेलियों ने स्वागत गीत से की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने हिंदी, पहाड़ी, किन्नौरी और पंजाबी गानों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। छात्र-छात्राओं ने किन्नौरी गाने रिश मोलयो चिने, आने ब्रह्मा विशणु, दोमरीच की लानी मो किमो कामंग दोमरीच, सीला बौसेरिंग, फायुलो याद बदेरंग, चौरास कांपपुरा, आंग सायराग, मांजंग कोष्टंगपी, रूपी उखयांग टेरेस नारायण सहित पहाड़ी नाटी दोहडू धोए बोलो डुंगे नालुए और हामें तेरा आसर जैसे गानों पर प्रस्तुतियां दीं। वहीं प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर अभिभावकों और मुख्यातिथि के समक्ष रखी। समारोह में मुख्य अतिथि प्रीतेश्वरी नेगी ने शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में अंजू कुमारी, ज्योतिका, भास्कर, अंजली, अपेक्षा, नीति नेगी, करीना, रीतिका, अंकिता, अंजू कुमारी, दिक्षा ठाकुर, मनोज कुमार, अनुराग ठाकुर, ईशा, जॉनी, ज्योति, अंकित, मिनाक्षी, अमन प्रकाश, प्रतिभा नेगी, किरण नेगी, आरती और दिव्या सहित अन्य शामिल रहे।
इस मौके पर कल्पा पंचायत प्रधान प्रवीन नेगी, एसएमसी अध्यक्ष विद्या भगत नेगी, प्रधान रोघी पद्म चंद विष्ट, प्रधान दुन्नी वीणा कुमारी नेगी, कांती नेगी, सुनीता नेगी, चिकित्सा अधिकारी दीक्षा नेगी, जयवंती नेगी, मोतीलाल नेगी, रामचंद्र नेगी, सुरेखा नेगी, सरीना नेगी, सुरवन सिंह नेगी, अनिल नेगी, सुशीला नेगी, रजनीश नेगी, राधाकृष्ण नेगी, शिवकुमार नेगी, रमेश नेगी, अजय, जयलक्ष्मी, सुदर्शन, अरविंद, प्रमोद, गोपेश्वर, पंडुप राम, रत्ना देवी, विजेता, मस्ती देवी और दिक्षा सहित अन्य मौजूद रहे।