फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ,आनी और ठियोग में महंगाई को लेकर कांग्रेस ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई को लेकर कांग्रेस ने बोला हल्ला
विज्ञापन

रिकांगपिओ, आनी और ठियोग में सरकार के खिलाफ नारेबाजी
भारत बंद के तहत जिले के कई हिस्सों में कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ/ सांगला/आनी/ठियोग। देशव्यापी भारत बंद को लेकर सोमवार को रिकांगपिओ सहित सागंला, भावानगर, टापरी, स्पीलो और पूह में सभी दुकानें 12 बजे तक बंद रहीं। किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिकांगपिओ में विरोध रैली आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। पुतला फूंकने के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्र्ताओं के बीच हल्की झड़प भी देखी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों को लेकर भाजपा सरकार के विरोध जम कर नारेबाजी की। विधायक जगत सिंह नेगी ने पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामो को लेकर सरकार की एक बड़ी विफलता बताया। इस दौरान किन्नौर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे बाजार में रैली निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।
वहीं, आनी बाजार में महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान में ब्लॉक कांग्रेस आनी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निरमंड ने संयुक्त रूप से आनी मुख्यालय में नारेबाजी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के इस आंदोलन में भाग लिया और जमकर केंद्र सरकार सहित हिमाचल सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने मोदी सरकार को नोटबंदी और जीएसटी लागू करने पर जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपनी अनुभवहीनता के कारण देश को आर्थिक गुलामी की ओर धकेला है। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद मारकोनी, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रामकिशन वर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता फकीर चंद वर्मा, रामकृष्ण ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, हंसराज ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ठियोग में किसान सभा लोकल कमेटी ठियोग ने अखिल भारतीय कमेटी के आह्वान पर बढ़ती हुई पेट्रोल, डीजल रसोई गैस की कीमतें और दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस रैली में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। किसान सभा के सचिव जगदीश शर्मा ने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से लेकर लगातार जनविरोधी नीतियों को बना रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें