फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगल में भाजपा ग्रामीण शक्ति केंद्र कार्यकारिणी का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
कमल अध्यक्ष और रोशन चुने उपाध्यक्ष
विज्ञापन

कांगल-मोगडा भाजपा ग्रामीण शक्ति केंद्र की बैठक
सर्वसहमति से कार्यकारिणी का किया गठन
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण कांगल मोगडा की बैठक मेंकार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कमल कुमार शर्मा को अध्यक्ष, रोशन लाल शर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष दिवान वेक्टा ने की। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश वर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसहमति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। शेष कार्यकारिणी में हरीश चौहान को सचिव, भाग चंद को सहसचिव, भूपेंद्र वर्मा महामंत्री, तिलक राज कोषाध्यक्ष, दिवान चंद, ताराचंद, सबिया राम, रामचंद्र, सलाहकार अनिल वर्मा और लोक चंद को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं खेम चंद, विद्या सागर, मूल चंद, लोक चंद, रमेश कुमार, रूपदास, भूपेंद्र वर्मा, अशोक कुमार, चुनी लाल, अनंत राम, लायक राम, प्रदीप, गौतम, नंदलाल, प्रदीप वर्मा और नेक राम को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें