फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामकाज ठप, सड़कों पर डाक सेवक

विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
ग्रामीण डाक सेवकों ने शुक्रवार को चौथे दिन भी हड़ताल जारी रखी। डाक सेवकों ने बाजार में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान डाक सेवकों ने डाकघर परिसर के बाहर प्रदर्शन भी किया। डाक सेवकों ने सरकार की ओर से चलाई जा रही बचत योजनाएं, ग्रामीण डाक जीवन बीमा का कार्य, पेंशनों का भुगतान, सुकन्या समृद्धि योजना का कार्य, डाकों का आदान प्रदान बंद कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवक संघ के अध्यक्ष लोकिंद्र सारटा, मीडिया प्रभारी मंगत राम नेगटा, प्रेस सचिव शशीवीर बाल्टू ने कहा कि डाक विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरा जाए। ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित करें व डाक जीवन बीमा के कार्य का इंसेटिव जारी किया जाए। कमलेश चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट को शीघ्र से शीघ्र लागू किया जाए। डाक सेवकों का कार्यकाल आठ घंटे किया जाए। उन्होंने बताया कि डाक सेवक ग्रामीण क्षेत्रों में डाकों का आदान प्रदान करते हैं। सरकार का लक्ष्य तय समय में पूरा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें