फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर ने दलितों के हित के लिए किया संघर्ष

विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुमारसैन/रिकांगपिओ/रामपुर।
कुमारसैन उपमंडल की भरेड़ी पंचायत में शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। इसमें मुख्यातिथि कुमारसैन के नायब तहसीलदार लेखराज कश्यप रहे। उन्होंने सामाजिक कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपाल कश्यप, भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के संदीप मंगल, भरेड़ी पंचायत की प्रधान कमलेश कश्यप, उप प्रधान देवराज वर्मा, पर्यवेक्षक पूनम भारद्वाज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं, महिला मंडल सदस्य उपस्थित रहे।
उधर, एबीवीपी इकाई रिकांगपिओ कॉलेज ने शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर उनको श्रद्धांजलि दी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समिशा डेरयान ने कहा कि डॉ. भीमराव संविधान निर्माता है और उन्होंने दलितों के हितों के लिए संघर्ष किया है। इस दौरान रिकांगपिओ इकाई के सचिव कीर्ति नेगी, उपाध्यक्ष सुभाषणि नेगी, उपाध्यक्ष शिवांगी नेगी, पूर्व मीडिया प्रभारी यशवंत नेगी, राजेश, आकाश, सवांती नेगी आदि उपस्थित थे। उधर, निरमंड के बायल में आंबेडकर को याद किया गया। हर्षोदय संस्था 15/20 गानवी ने छात्रों के साथ आंबेडकर जयंती मनाई। इस मौके पर जगोरी पंचायत उप प्रधान अकबर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके चलते वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। भाषण प्रतियोगिता में गानवीं स्कूल ने पहला, क्याव ने दूसरा, सुरू स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्था के अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि भीमराव आंबेडकर विश्व में ज्ञान के प्रतिक के रूप में जाने जाते है। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान संदीप ठाकुर, संजीव कुमार, नोकी राम, संदीप नेगी, स्नेह लता, रतन डोगरा, सुजाता नेगी आदि मौजूद रहे। सामाजिक समरसता के तहत आरएसएस जिला रामपुर के विभाग प्रचारक के साथ विभाग और जिला के पदाधिकारियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर के बारे में विचार रखे गए। इस दौरान विभाग कार्यवाह सेवक राम, जिला कार्यवाह चंद्र कांत, सह कार्यवाह जीवराम रोष्टा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भीमराव आंबेडकर के जीवन पर डाला प्रकाश
अमर उजाला ब्यूरो
आनी।
आनी में रविवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इसके तहत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल ने समिति सभागार में इस कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया। इसमें अनुसूचित जाति मोर्चा सहित भाजपा मंडल आनी के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल आनी के अध्यक्ष प्रीतम सागर ने की। इस दौरान भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल आनी के अध्यक्ष प्रीतम सागर ने डॉ. भीमराव के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला भाजपा विस्तारक अक्षय भरमौरी, वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम चंदेल, जीवन ठाकुर, मंडल महामंत्री दुनीचंद, उपाध्यक्ष मोहन भारती, प्रताप ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, किसान मोर्चा के पूर्ण ठाकुर, जिया लाल, एससी मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालक राम कौशल, सचिव राजकुमार, सदस्य विमला देवी, हरीश भूषण, मस्तराम, परस राम शास्त्री, कुलदीप दीपू, अरुण कुमार, आशा व संदीप सहित कई अन्य सदस्य तथा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें