फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक वसूल रहे दोगुना किराया

विज्ञापन
बिना परमिट चल रहे पांच हजार से ज्यादा ऑटो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले में ऑटो चालकों की मनमानी लोगों पर भारी पड़ रही है। ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल कर उन्हें अच्छी खासी चपत लगा रहे हैं। बावजूद इसके ऑटो यूनियन और पुलिस इन चालकों पर कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने मनमाना किराया वसूलने वाले ऑटो चालकों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
लवी मेले के दौरान हर वर्ष ऑटो चालकों की मनमाना किराया वसूलने की शिकायत रहती है। इस वर्ष तो ऑटो चालकों ने इस किराये को दोगुना कर दिया है। रामपुर से रचोली जाने के जहां 50 रुपये किराया निर्धारित है, वहीं ऑटो चालक 50 की बजाय 100 रुपये किराया वसूल रहे हैं। 100 रुपये न देने पर ये ऑटो चालक रचोली जाने से मना कर देते हैं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन चालकों पर नकेल कसने के लिए न तो ऑटो यूनियन कोई कदम उठा रही है और न ही स्थानीय पुलिस प्रशासन। रचोली क्षेत्र के राकेश कुमार, संदीप, पार्वती नेगी, छेरिंगपति, संजय, दिनेश, मुकेश, अशोक, रतन नेगी, प्रज्ञादत्त, अभिषेक ने कहा कि जब वे रामपुर बस अड्डे से रचोली के लिए ऑटो लेने गए तो पहले ऑटो चालक रचोली जाने से मना करते हैं और बाद में 50 की जगह 100 रुपये ले रहे हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, ऑटो यूनियन और पुलिस प्रशासन से इन चालकों पर नकेल कसने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो चालकों पर होगी कार्रवाई : डीएसपी
डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने बताया कि उनके ध्यान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। यदि ऐसी समस्या है तो ऑटो चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। ऑटो यूनियन रामपुर के सचिव मस्त राम ने कहा कि रचोली जाने के लिए 50 रुपये निर्धारित किए गए हैं। कोई ऑटो चालक अधिक किराया वसूलता है तो उस ऑटो का नंबर यूनियन को दें। यूनियन ऐसे चालकों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें