फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहन की मुख्य सड़क दो साल से बंद, वैकल्पिक मार्ग का खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहन के बना वैकल्पिक मार्ग भी उखड़ा
विज्ञापन

मुख्य सड़क दो साल से बंद पड़ी, लोगों में रोष
वैकल्पिक मार्ग में कीचड़ होने से चालक परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। शिमला जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सराहन के लिए बनी मुख्य सड़क दो वर्ष से बंद पड़ी है। ऐसे में सराहन पहुंचने के लिए ज्यूरी-नानण-नवारु-बोंडा वैकल्पिक मार्ग भी पूरी तरह से कीचड़ और गड्ढों में तबदील हो गया है। क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते सड़क पर दलदल ही दलदल है। आवाजाही के दौरान इनमें बसें और वाहन फंस रहे हैं। इसका सबसे अधिक खामियाजा क्षेत्र के बागवानों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र से हर वर्ष लाखों पेटी सेब देश की विभिन्न मंडियों में भेजा जाता है, लेकिन बीते दो वर्षों से बागवान परेशानियां झेलने के लिए मजबूर हैं।
इस संबंध मेें क्षेत्र के बागवान पवन कुमार, रतन नेगी, मंगल सेन, राजकुमार, बलवंत, शिवदत्त, प्रकाश कुमार, रमेश, सुरेश कुमार, टेकचंद, संजय कुमार, राम स्वरूप, गोपाल सिंह और रमेश कुमार के अनुसार सरकार और लोक निर्माण विभाग मुख्य सड़क को दो वर्षों से बहाल नहीं कर पाया है। वैकल्पिक मार्ग की हालत भी वर्षों से बद्तर बनी हुई है। क्षेत्र के बागवानों को अपनी नकदी सेब की फसल मंडी पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में खासी परेशानियां पेश आ रही हैं। दिन में जो दो-चार बसें वैकल्पिक सड़क से सराहन जाती हैं, वे भी दलदल भरी सड़क पर फंस जाती हैं, जिसके कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। खस्ताहाल सड़क पर छोटे वाहनों के चेंबर नीचे लग कर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध मेें लोक निर्माण विभाग के एसडीओ किशोरी लाल सुमन के अनुसार सड़क में एक प्वाइंट में किसी की निजी भूमि लगने से सड़क को दुरुस्त करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। विभाग इस मार्ग की हालत सुधारने का प्रयास कर रहा है। जल्द ही सड़क ही खस्ताहालत को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें