फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी की बैठक में उठे सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य
विज्ञापन

सुविधाओं पर की गई चर्चा
छह माह बाद हुई ननखड़ी पंचायत समिति की बैठक
अध्यक्ष पद रिक्त होने से पंस के कई काम अधर में
फैसला, सीएम से जल्द मिलेगा पंस का प्रतिनिधिमंडल
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी पंचायत समिति की बैठक में तहसील में सड़कों की खस्ताहालत, लचर शिक्षा व्यवस्था और चरमराईं स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दे उठाए गए। सदस्यों ने क्षेत्र के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने और अन्य समस्याओं को दूर करने की मांग उठाई। बैठक के दौरान फैसला लिया गया कि इस समस्याओं को लेकर पंचायत समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते छह माह से पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण समिति के कई मसले लटके हुए थे। अब वीरवार को ननखड़ी पंचायत समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर की अध्यक्षता में पहली बैठक आयोजित हुई। सर्वप्रथम बैठक में अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वागत किया। इस दौरान तहसील के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। सदस्यों ने ननखड़ी तहसील कार्यालय बनाने का मुद्दा उठाया। इसके अलावा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी में वाणिज्य की कक्षाओं को शुरू करने और ननखड़ी में सीए स्टोर स्थापित करने के लिए जगह चयनित करने के बारे मेें प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में क्षेत्र की खस्ताहाल टिक्कर-खमाडी सड़क की हालत सुधारने की लोक निर्माण विभाग से मांग की गई। अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा और समस्याओं को दूर करने की मांग करेगा। इस बैठक में ननखड़ी बस स्टैंड का निर्माण करने के बारे में भी चर्चा की गई। इस मौके पर उपाध्यक्ष निशा चौहान, तहसीलदार वीना ठाकुर, विकास खंड अधिकारी कामेश्वर चौहान, जिला परिषद सदस्य रामदासी, अड्डू पंचायत प्रधान रानू खूंद, सदस्य इंदर दास मेहता, उमेश शर्मा और संजय चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें