फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त किन्नौर ने महिला मंडल और सामुदायिक भवन किया जनता को समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुन्नी में लाडा के तहत खर्च होंगे एक करोड़
विज्ञापन

उपायुक्त ने दुन्नी पंचायत में विकास कार्यों का लिया जायजा
महिला मंडल और सामुदायिक भवन जनता को किया समर्पित
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने बुधवार को जिले की दुन्नी पंचायत में निर्मित महिला मंडल भवन और सामुदायिक भवन का विधिवत उद्घाटन किया। दुन्नी पंचायत में उपायुक्त के आगमन पर पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि दुन्नी पंचायत के लिए स्थानीय क्षेत्र विकास अभिकरण (लाडा) से लगभग एक करोड़, 28 लाख रुपये की राशि विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त गोपाल चंद ने दुन्नी पंचायत में लगभग 21 लाख की लागत से हो रहे बौद्ध मंदिर के कार्य का भी निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला और निर्माणाधीन दुर्गा मंदिर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने मनरेगा के तहत दुन्नी पंचायत में हुए विकास कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला मंडल और युवक मंडल की किसी भी पंचायत के विकास में सक्रिय और अहम भूमिका होती है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छता को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। इस मौके पर प्रधान दुन्नी पंचायत बीना कुमारी, उपप्रधान सुभाष चंद, महिला मंडल प्रधान कांति देवी, खंड विकास अधिकारी कल्पा जयवंती नेगी, अधिशासी अभियंता विद्युत और विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें