फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ में नकल करते 13 धरे

विज्ञापन
cheating
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)।
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ में वीरवार को जमा दो कक्षा की राजनीतिक शास्त्र के पेपर में एसडीएम कल्पा ने नकल करते 13 विद्यार्थियों को पकड़ा। एसडीएम डॉ. अवनिंद्र कुमार शर्मा ने छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को टैग कर शिक्षा बोर्ड धर्मशाला भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के छात्रों में हड़कंप मच गया है।

रिकांगपिओ स्कूल में वीरवार सुबह नौ बजे जमा दो कक्षा का राजनीतिक शास्त्र का पेपर शुरू हुआ। करीब साढ़े नौ बजे एसडीएम औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 11 छात्रों 1 छात्रा को नकल करते पकड़ा। उन्होंने छात्रों की उत्तर पुस्तिका एकत्र कर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के लिए भेजी और छात्रों को नई उत्तर पुस्तिका मुहैया करवाई। उन्होंने स्कूल प्रशासन को भी नकल पर लगाम न लगाने को लेकर लताड़ा। इसके अलावा दोपहर 2 बजे के बाद इसी स्कूल में एक प्राइवेट छात्र को परीक्षा में तैनात एक शिक्षक ने नकल करते हुए पकड़ा। इस छात्र का मामला भी धर्मशाला बोर्ड भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह के सेशन में 12 छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा है। मामले शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को भेज दिए गए हैं।उप शिक्षा निदेशक किन्नौर महेंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि नकल करने वाले छात्रों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें