फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 टीमों को हराकर जीता एक लाख का ईनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
डायनामाइट ने जीता सिराज कप
विज्ञापन

आनी में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, 64 टीमों ने दिखाया दम
प्रेमपाल के नाम रहा श्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)।
आनी में बीते 21 दिनों से चल रही जिला कुल्लू की सबसे बड़ी क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता सिराज कप का शुक्रवार को समापन हो गया। इस वर्ष सिराज कप में करीब 64 टीमों ने दमखम दिखाया। अंतिम मुकाबला ब्लैक ब्वॉयज रामपुर और हिमाचल डायनामाइट आनी टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए ब्लैक ब्वॉयज रामपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकट गंवाकर 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायनामाइट आनी टीम ने 9 ओवर में 3 विकट खोकर व 97 रन बनाकर मैच जीता। समापन अवसर पर भाजपा मंडल आनी अध्यक्ष अमर ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद हुए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का हर युवा खेल से जुड़ा हुआ है। युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। अमर ठाकुर ने प्रतियोगिता के संचालन के लिए क्लब को 25 हजार रुपये की राशि भेंट की। उन्होंने हिमाचल डायनामाइट आनी टीम को सिराज कप और एक लाख रुपये के नकद इनाम से पुरस्कृत किया। उप विजेता ब्लैक ब्वॉयज टीम को 44 हजार रुपये नकद और आनी कप देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब आनी टीम के खिलाड़ी सौरभ को दिया गया। प्रेमपाल बेस्ट गेंदबाज और विपिन ठाकुर को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान वेद ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, नवल ठाकुर, नारायण, दीपक, प्रीतम सागर, प्रताप ठाकुर, विपिन ठाकुर, क्लब के प्रधान सुरेश ठाकुर, युवराज ठाकुर, योगेश वर्मा, राकेश वर्मा, अनु, राजीव, गेरी, बाबू राम सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें