फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ और सांगला में किया जाएगा टीसीपी नियमों बारे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ और सांगला में दी जाएगी टीसीपी नियमों की जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
हिमाचल प्रदेश शहर और नियोजन विभाग किन्नौर जिला के लोगों को टीसीपी अधिनियमों के बारे में जागरूक करेगा। इसको लेकर दो बैठकें आयोजित की जाएंगी। 29 नवंबर को पंचायत भवन कामरू में एसडीएम कल्पा की अध्यक्षता में बैठक होगी। 30 नवंबर को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के लोनिवि विश्रामगृह में लोगों को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एक्ट 1977 के बारे में जागरूक किया जाएगा। रामपुर स्थित टीसीपी ऑफिसर ज्योति ठाकुर ने बताया कि बैठकों में राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, आईपीएच, वन विभाग, जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्यों सहित पंचायतों से आए प्रतिनिधियों को टीसीपी के अधिनियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बैठक में टीसीपी के नियमों और अधिनियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें