फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटखाई उत्सव के समापन समारोह में लोक कलाकारों ने जमाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। जिला स्तरीय कोटखाई उत्सव मंगलवार को धूमधाम से संपन्न हो गया है। स्पर्धा के समापन समारोह में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उत्सव के अंतिम दिन लोक कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। दिन पर लोग पहाड़ी नाटियों की धुनों पर थिरकते रहे। कोटखाई उत्सव के चलते बाजार में दिन भर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहा।

जिला स्तरीय कोटखाई उत्सव के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज सुबह सवा दस बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोटखाई के छात्रों की ओर से पहाड़ी नाटी की प्रस्तुति के साथ किया गया। उसके बाद क्रमवार प्रदीप पनैईक, मोहिंद्र शरौंथी, बिट्टू चपरोलटा, विजय मोदका, तनुजा चौहान, प्रवेश निहाल्टा, काकू चौहान, धीरज, राहुल चौहान, रोशनी शर्मा, विनोद रांटा, प्रकाश शर्मा, हैरी म्यूजिकल ग्रुप, विक्की राजटा, अजुल राजटा, किशन वर्मा, राकेश दिवान, रीना ठाकुर, विवेक बेकटा, रोशन लाल, रविदास, आर्यन और सपना ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में रोशनी शर्मा ने ‘रिमझिम रिमझिम पानी बरसा, ओ मेरी आमिये, मेरे गोरते साजना सहित कई पहाड़ी गीतों की प्रस्तुतियां दीं। विनोद रांटा ने ‘बाशो कांडे दे मोर, नाटी लागी सिरमौर री, धारो पांदे लागो कुपड़ी मामा सहित कई गीतों की प्रस्तुतियां से लोगों को खूब झूमाया। सिरमौर की कलाकार रीना ठाकुर ने ठांडे पानी आगे, झूठा किया वायदा, लाल चिड़िये सेरी न जाना सहित कई गीतों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


विक्की राज्टा ने ‘डाठु वालिये ये कमलिये, डुंगे नालुए डुंगे नालुए, धारो पांदे लोग कुपड़ी मामा, हेडिया मामा आदि सहित कई गीत गाए। ठियोग के कलाकार कृष्ण वर्मा ने ‘पिंक प्लाजो रे, होसु मित्रा मिलदे आजे, मेरी साईबुए, पारो आया बंजारा आदि सहित कई गीतों की प्रस्तुतियां से उपस्थित लोगों का जमकर मनोरंजन किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें