फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटकोटी मंदिर परिसर के विकास में खर्च होंगे तीन करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी परिसर के विकास पर करीब तीन करोड़ की राशि खर्च करने का प्रावधान रखा गया है। मंदिर के लिए बने संपर्क मार्ग पर प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इसी संदर्भ में मंगलवार को श्री दुर्गा माता मंदिर न्यास हाटकोटी की बैठक अध्यक्ष एवं एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर साल भर के विकास कार्य को पूरा करने के लिए अलग-अलग उप कमेटियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है।

बैठक में बीते वित्त वर्ष की आय-व्यय का ब्योरा उपस्थित सदस्यों के सामने रखा गया। इस वित्त वर्ष के लिए बैठक में अलग-अलग विकास कार्य के लिए करीब तीन करोड़ के बजट का प्रावधान रखा गया। इस दौरान तय किया गया कि मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्य को गति दी जाए। मंदिर की भूमि, मुख्य सड़क व पैदल रास्तों पर लोगों की ओर से किए जा रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए निशानदेही की जाए। निशानदेही के बाद यदि कोई कब्जा नाजायज मंदिर भी भूमि पर पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सभी सदस्यों को मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण, साफ-सफाई मंदिर के सेब बगीचे की देखरेख सहित अन्य कार्य के लिए अलग-अलग उप कमेटियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है। बैठक में तहसीलदार जुब्बल चंद्रमोहन ठाकुर, भंडारी भवानी दत्त शर्मा, न्यास के सदस्य राम सरण काल्टा, बली राम ठाकुर, कृष्ण चंद मांटा, बलबीर ठाकुर, हरीश चौहान, विनोद चांजटा, शकुंतला डोड, खुशी राम शर्मा, नरेश सिथटा, अनिल चतरांटा, सुरेंद्र पांटा, गोपीनंद शर्मा, पंकज खिमटा, एसडीओ बिजली बोर्ड जेसी काल्टा, एसडीओ आईपीएच विजय मच्छान सहित वन परिक्षेत्र अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें