फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्चपास्ट में तेशन स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च पास्ट में तेशन स्कूल ने मारी बाजी
विज्ञापन

स्पर्धा में 18 स्कूलों के 241 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
छात्र वर्ग की वॉलीबाल स्पर्धा में मेजबान टीम रही विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन खंड की अंडर-14 छात्र-छात्राओं की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवान में शुरू हुईं। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वेद कश्यप ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। स्थानीय पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेल प्रभारी अनिता चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के करीब 241 छात्र-छात्राएं खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। इस दौरान कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, खो-खो, एथलेटिक्स और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न स्कूलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि को मार्चपास्ट निकाल सलामी दी। मार्चपास्ट में राजकीय उच्च पाठशाला तेशन की टीम ने बाजी मारी। इस दौरान छात्राओं द्वारा लोकनृत्य भी प्रस्तुत किया गया। बुधवार को वालीबॉल छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवान और ग्रीनवैली पब्लिक स्कूल शिवान के मध्य खेला गया, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवान ने अपना कब्जा जमाया। इस मौके पर कई शिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें