फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्थर में कारगिल हीरो शहीद डोला राम के बलिदान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल शहीद डोला राम
विज्ञापन

के बलिदान को किया याद
शहीदी दिवस पर विधायक सहित अन्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि
स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर दीं प्रस्तुतियां
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। बाह्य सिराज आनी की उप तहसील नित्थर के कारगिल हीरो शहीद डोला राम की पुण्यतिथि पर नित्थर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शहीदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुण्यतिथि समारोह में कारगिल शहीदों को याद किया गया और सैकड़ों लोगों ने आनी उपमंडल के गौरव शहीद डोला राम के स्मारक स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर ने भी इस मौके पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कारगिल हीरो शहीद डोला राम की पुण्यतिथि पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने शहीदों को कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। शहीद की पत्नी प्रेमा कटोच और परिवार के सदस्यों के अलावा बिंदू बाला, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष चमेलु देवी, प्रधान नित्थर बिंदु देवी, देहरा प्रधान सरोज बाला, दुराह की प्रधान चंद्रकांता, देस राज शर्मा, ब्यास चौहान, मदन गोस्वामी, प्रदीप कुमार, रणवीर ठाकुर, संतोष बंसल और संदेव ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें