फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राबा में दो मंजिला मकान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राबा में सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान राख
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे घटी घटना में लाखों का नुकसान
प्रशासन ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत राशि की जारी
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले की भावावैली के क्राबा गांव में रसोई गैस सिलिंडर फटने के कारण चार कमरों का दो मंजिला मकान पूरी तरह से राख हो गया है। सोमवार सुबह पौने 10 बजे के करीब घटित घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार कल्याण सिंह और उसके परिवार के सदस्य रसोई गैस चूल्हे पर खाना चढ़ा कर कहीं बाहर गए थे। इसी बीच रसोई घर में जोरदार धमाका हुआ। सिलिंडर फटने के कारण आग पूरे मकान में तेजी से फैल गई। ग्रामीणों ने आग को काबू पाने में सफलता तो हासिल की, लेकिन तब तक कल्याण सिंह का मकान राख के ढेर में तबदील हो गया था। प्रभावित अपने घर का कोई भी सामान नहीं बचा पाए। प्रशासन की ओर से पटवारी को मौके पर भेज कर पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि दे दी गई है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों के अनुसार आग लगने के कारण घर में रखे सोने के आभूषण और घरेलू सामान जल कर राख हो गए हैं। आग की लपेटों ने मकान को इस कदर चपेट में लिया कि वे घर से कपड़े तक भी नहीं निकाल पाए। कटगांव पंचायत के पूर्व प्रधान केपी नेगी के अनुसार रसोई गैस सिलिंडर फटने के कारण आग लगी। आग पर ग्रामीणों ने समय पर काबू पा लिया अन्यथा मकान के निकट स्थित प्राथमिक पाठशाला भी इसकी चपेट में आ सकती थी। इस संबंध में तहसीलदार रोशन लाल कपाटिया ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से पटवारी को मौके पर भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर 10 हजार की फौरी राहत राशि दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें