फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। प्रसिद्ध धार्मिक श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा की अभी तारीख तय नहीं हुई है। श्रीखंड सेवा मंडल हर साल जुलाई में होने वाली इस यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। श्रीखंड सेवा मंडल के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा ने बताया कि 25 सालों से श्रीखंड यात्रियों को लंगर और अन्य प्रवचन, भजन व गंगा आरती की व्यवस्था कर रहे हैं। इस वर्ष भी श्रीखंड सेवा मंडल अरसू, हमीरपुर और परवाणू मिलकर यात्रियों की सेवा करेंगे।

श्रीखंड यात्रा में सिंघगार्ड, थाचड़ू और भीमडवारी में लंगर व्यवस्था करने के लिए श्रीखंड सेवा मंडल परवाणू से वीरवार को राशन और खाद्य सामग्री सहित अन्य रोजमर्रा आदि सामान से भरा वाहन रवाना किया गया। श्रीखंड सेवा मंडल परवाणू के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, पवन, अंजना, अंशु, संजीव, श्रीराम कुमार, शुभ अग्रवाल और गोविंद प्रसाद सहित अन्य सदस्यों ने वाहन को रवाना किया है। श्रीखंड सेवा मंडल ने भारत वर्ष के श्रद्धालुओं को इस पवित्र यात्रा में शरीक होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस संबंध में आनी के एसडीएम के चेत सिंह के अनुसार अभी श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा को लेकर तिथि घोषित नहीं हुई है। इस संबंध में बैठक पहली जुलाई को होगी। इस बार काफी ज्यादा बर्फबारी हुई है, ऐसे में सब बातों को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा की तारीख घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें