फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में मन्नत और चित्रकला में देवांशी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चौपाल। डीएवी पब्लिक स्कूल चौपाल में नशा निवारण पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसील कल्याण अधिकारी सुरेंद्र बिमटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर नशा निवारण पर नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में मन्नत मेहता ने प्रथम, कशिश चौहान ने दूसरा तथा दीक्षा ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में जोयल दिप्टा ने प्रथम, अन्वेषा ने दूसरा तथा ऋषित डोगरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में देवांशी ने पहला, हिमांशु ने दूसरा और आदित्य सोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में प्रकृति पांटा ने प्रथम, तुषार चौहान ने दूसरा तथा परीक्षित ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में डॉ श्रेया भंडारी ने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बच्चों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के अंत में मेधावी छात्रों को इनाम बांटे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश कुमार, एएसआई रमेश राणा और प्रवीण कुमार उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें