फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वतीनगर कालेज में नए छात्रों के लिए मार्ग दर्शन केंद्र लगाएगी एनएसयूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
नए छात्रों के लिए मार्गदर्शन केंद्र लगाएगी एनएसयूआई
विज्ञापन

सरस्वतीनगर कॉलेज में इकाई की बैठक में लिया फैसला
18 से 29 जून तक चलेगी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन सरस्वतीनगर इकाई की ओर से सोमवार को आयोजित बैठक में कॉलेज में शुरू होने वाले शिक्षा सत्र में नए छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर चर्चा की गई। बैठक में एनएसयूआई ने कॉलेज में अपना मार्ग दर्शन केंद्र खोलने का भी निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता एनएसयूआई के जिला महासचिव विनेश बंटा ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कॉलेज में नए छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया 18 जून से 29 जून तक चलेगी। जिसमें 18 जून से 24 जून तक फार्म भरने का कार्य किया जाएगा। 25 जून और 26 जून को कॉलेज में मेरिट लिस्ट लगेगी। 27 से 29 जून तक फीस जमा होगी। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान नए छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसलिए एनएसयूआई कॉलेज में मार्ग दर्शन केंद्र लगाएगी। जिसमें नए छात्रों की प्रवेश से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बैठक में रीतिक नरगेटा, संदीप शर्मा, अरूण चौहान, निशांत, सूर्याभान, सुधांशु, आर्यन, पारस, अंबिका, यतिश, पूनम और कृतिका शर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें