फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश को सौंपी ग्रीन वैली युवक मंडल की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलेश बने ग्रीन वैली युवक मंडल के प्रधान
विज्ञापन

सात जून से दोफदा में शुरू होंगी खेल प्रतियोगिताएं
स्पर्धाओं के विजेताओं को मिलेगी नकद राशि-ट्रॉफी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। दोफदा में 7 जून से खेल प्रतियोगिताएं शुरू होने जा रही हैं। इसी संदर्भ में सोमवार को ग्रीन वैली युवक मंडल दोफदा ने बैठक का आयोजन कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में आयोजन को लेकर कार्य योजना तैयार की गई। वहीं इस अवसर पर सर्वसहमति से युवक मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसहमति से कमलेश डंटा को ग्रीन वैली युवक मंडल की कमान सौंपी गई।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी का गठन पूर्व प्रधान राहुल हांगटा, पूर्व उप प्रधान रविंद्र कायथान, वरिष्ठ सदस्य मान सिंह गुंजी और हरी ओम डंटा की अध्यक्षता में किया गया। शेष कार्यकारिणी में रोहित टेगटा को उप प्रधान, हितेश डंटा को सचिव, नरेश कायथान को सह सचिव और अतुल डंटा को प्रेस सचिव चुना गया। इस अवसर पर रविंद्र कायथान ने कहा कि 7 से 9 जून तक नौवीं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें वॉलीबाल, बास्केटबॉल और महिला वर्ग में लोकनृत्य स्पर्धाएं शामिल होंगी। वॉलीबाल विजेता टीम को 21 हजार व ट्रॉफी, उपविजेता टीम को दस हजार रुपये व ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। वहीं बास्केटबाल विजेता टीम को 8 हजार और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 4 हजार और ट्रॉफी, लोकनृत्य की विजेता टीम को 6 हजार व ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को 3 हजार रुपये व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें