फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैट ज्यूरी में भूस्खलन से फिर बाधित हुआ एनएच 5

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच पर नौ घंटे तक थमे रहे वाहनों के पहिये
विज्ञापन

डेट ज्यूरी में भूस्खलन से फिर बाधित हुआ एनएच-5
आए दिन एनएच बाधित होने से लोगों में खासा रोष
स्थानीय लोगों के साथ सैलानी भी झेल रहे परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर/ज्यूरी। नेशनल हाईवे पांच ज्यूरी के समीप सोमवार को फिर से अवरुद्ध हो गया। पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण करीब नौ घंटे तक एनएच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। ऐसे में किन्नौर, लाहौल स्पीति और 15/20 क्षेत्र जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। वहीं किन्नौर घूमने जा रहे पर्यटकों में भी खासा रोष दिखा।
सोमवार को एनएच पांच पर यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। यातायात बाधित होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। गौरतलब है कि बीते दो माह में एनएच बाधित होने का यह तीसरा मामला है। डेट ज्यूरी में सड़क के विस्तारीकरण का काम ठेकेदार के माध्यम से किया जा रहा था। सोमवार को पहाड़ी से चट्टानों के खिसकने का सिलसिला शुरू हो गया। ऐसे में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक एनएच पर वाहनों के पहिये पूरी तरह से थमे रहे। करीब 9 घंटे की मशक्कत के बाद नेशन हाईवे प्राधिकरण ने बाधित एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया। मार्ग बाधित होने से यात्रियों को पूरा दिन भर भारी परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

इस संबंध में रोशन लाल, संदीप नेगी, सोहन नेगी, मोहन नेगी, श्याम लाल, सुंदर सिंह, देवेंद्र नेगी, प्रवीन नेगी, बलबीर नेगी, महेंद्र खोजान, केहर सिंह, सुनील नेगी, प्रेम भक्ति नेगी, सेजल नेगी और प्रदीप टोल्टा सहित अन्य लोगों के अनुसार सोमवार को दिनभर नेशनल हाइवे बंद होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। जहां पर एनएच संवेदनशील है, वहां पर विभाग को चाहिए कि इस तरह के कार्यों में सावधानियां बरतें। इससे पहले भी दो बार यही पर एनएच बाधित हुआ है।
उधर, किन्नौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी ने कहा कि एनएच को चौड़ा करने के दौरान ज्यूरी से लेकर नाथपा तक हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है, जिस कारण कई स्थानों पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू हो गया है और आए दिन एनएच बाधित हो रहा है। एनएच बाधित होने से जिला किन्नौर, लाहौल स्पीति, सेना की रसद पहुंचाने और पर्यटकों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इससे किन्नौर जिले के पर्यटन व्यवसाय पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने एनएच प्राधिकरण से नियमानुसार सड़क के विस्तारीकरण की मांग की है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे प्राधिकरण के एसडीओ आनंद शर्मा के अनुसार सोमवार सुबह अचानक पहाड़ी से अचानक भारी मलबा सड़क पर आने से एनएच बाधित हो गया। दोपहर बाद शाम करीब 4 बजे एनएच को यातायात के लिए बहाल किया गया, अब वाहनों की आवाजाही सुचारू है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें