फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलुज नदी में ठिकाने लग रही बूचडख़ाने की गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में कोर्ट और सरकार के नियमों की अनदेखी की जा रही है। वर्षों से यहां स्थित बूचड़खानों की गंदगी सतलुज नदी में ठिकाने लगाई जा रही है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

रामपुर स्थित इंदिरा मार्केट और साथ लगते जगातखाना क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर मीट मार्केट से निकलने वाली गंदगी सतलुज नदी में ठिकाने लगाई जा रही है। नेशनल ग्रीन टिब्यूनल के दिशा-निर्देशों को सरेआम अनदेखा किया जा रहा है। क्षेत्र के विक्रम सिंह, जय सिंह, यशवंत शर्मा, दुष्यंत मेहता, खेमराज नेगी, हेमराज, राकेश, चरण सिंह, राधाकृष्ण, इंद्रजीत, राम लाल, जगत सिंह, ओपी ठाकुर सहित अन्य लोगों के अनुसार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर परिषद और प्रशासन की नाकामी के चलते सतलुज नदी को प्रदूषित किया जा रहा है। एक ओर जगह-जगह नदी में कचरा डाला जा रहा है, वहीं वर्षों से सतुलज नदी में बूचड़खाने से निकलने वाली गंदगी को ठिकाने लगाने का कार्य भी चल रहा है। उन्होंने इस संबंध में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
उधर, एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने कहा कि बूचड़खाने से निकलने वाली गंदगी को सीवरेज प्रणाली के तहत ठिकाने लगाया जाता है। इन पर नगर परिषद, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई कर सकता है। प्रशासन भी अपने स्तर पर इन लोगों पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ सुरेंद्र शांडिल ने कहा कि बोर्ड के कर्मियों को मौके पर भेजा जाएगा। यदि नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें