फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्कूल में निर्वाचन विभाग की ओर से नियुक्त स्वीप नोडल अधिकारी दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में प्रात: कालीन सभा के दौरान मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलवाई गई। प्राचार्य सुमन कुमार ने सभी से आगामी लोस चुनाव में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उर्वशी ने मतदान के महत्व पर अपने विचार रखे। तत्पश्चात सिमरन ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन के सदस्यों को 19 मई को लोकसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। वहीं कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशेष हस्ताक्षर अभियान में समस्त स्टाफ के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर योगेश कुमार, दिनेश, राकेश सोनी, ऋषिराज शर्मा, ललित, विजय कुमार, जितेंद्र, मधुकर, विवेक, एनके नेगी, अरुण तोमर, दर्शना, इंद्रजीत, दुर्गा भक्ति, दीक्षा कुमारी, निधि, अंजलि, नीलकमल, नीना शर्मा और सीमा सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें